logo

साहित्यालोक की होली पर सभा छह मार्च को

मेरठ। अखिल भारतीय साहित्यालोक की कार्यकारिणी की पारिवारिक सभा होली के फागुन मास में शनिवार छह मार्च को सायं 7.30 बजे दिल्ली रोड स्थित अग्रसेन भवन में संस्था के अध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी। 

यह जानकारी देते हुए महामंत्री ब्रजभूषण गर्ग, एडवोकेट ने बताया कि सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुबोध गर्ग की पुस्तक का विमोचन होगा। तदुपरांत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा, जिसमें महानगर के काव्य मनीषी अपनी कविता का पाठ करेंगे। तत्पश्चात रात्रि भोज का आयोजन होगा। 

126
14663 views