logo

झारखंड वितीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,270 करोड़ का बजट पेश

जमशेदपुर (झारखंड) । झारखंड का 91,270 करोड़ रुपए का बजट विधानसभा में वित्त मंत्री ने पेश किया है। वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव विधानसभा में  बजट  पढ़ रहे हैं। रामेश्वर उरांव ने बजट 2021-22 को बताया आउटकम बजट। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने मनरेगा की मजदूरी में 31 रुपए की बढ़ोतरी की है।

झारखंड का बजट विपक्षियों ने ताली बजाकर बजट भाषण का विरोध किया। सदन के वेल में बैठे भाजपा विधायक वित्त मंत्री की तरफ पीठ दिखाकर बैठ गए और ताली बजाकर बजट भाषण का विरोध करने लगे। समानांतर भाषण दे रहे हैं नीलकंठ सिंह मुंडा सरकार की विफलता गिना रहे हैं। भाजपा विधायक कर रहे हैं नारेबाजी। हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, नीलकंठ सिंह मुंडा जैसा हो। रघुवर सरकार के समय का बजट पढ़ रहे हैं नीलकंठ सिंह मुंडा। पूर्ववर्ती रघुवर सरकार की उपलब्धियां भी गिना रहे हैं नीलकंठ सिंह मुंडा।


सुबह हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। 


बजट पेश करने से पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से राजभवन में मुलाकात की। उन्हें बजट की कॉपी सौंपी।

126
14649 views
  
1 shares