logo

जल जीवन हरियाली अभियान के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

किशनगंज (बिहार)। जिले के ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जल सरंक्षण व जैविक खेती को बढ़ावा दिए जाने को लेकर ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन के सभागार में मंगलवार को बीएओ धर्मवीर प्रसाद की अध्यक्षता में किसान गोष्ठी  आयोजित की गई। गोष्ठी में प्रखंड की सभी 22 पंचायत के उन्नतशील व मध्यवर्गीय किसानों ने हिस्सा लिया। 

गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीएओ ने खासकर बारिश के पानी को संचय करने, जैविक खेती व पौधरोपण के बारे में किसानों को अवगत कराया। उन्होंने किसानों को सूक्ष्म सिंचाई और बूंद सिचाई अपनाने की सलाह दी। इस विधि को अपनाने से किसानों को सिचाई की लागत में कमी आती है और पानी की खपत भी कम होती है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसानों के लिए विभिन्न तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जा रही है सभी किसान इन योजनाओं का लाभ ले, वही कृषि समन्वयक ने किसानों को भूमि में मृदा का परीक्षण करने की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि, पंचायत के मुखिया राजीव पासवान, कृषि पदाधिकारी ठाकुरगंज, पूर्व मुखिया बेचन यादव,किसान सलहाकार रज्जी अहमद, हरी प्रसाद, मंजर आलम, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, महामंत्री हरी पंडित, पिछला मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा सहित सभी पंचायतों के किसान उपस्थित थे।

126
14679 views
  
1 shares