logo

कार सवारों पर कातिलाना हमला करने वाला मुख्य आरोपी लोटा अन्य साथियों सहित गिरफ्तार

लुधियाना। ईसा नगरी में कार सवार युवकों पर कातिलाना हमले करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने 5 और आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए हथियार और एक बाइक भी बरामद की है। इन आरोपियों को मिलाकर पुलिस अब तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। काबू आरोपियों की पहचान इस्लाम गंज के रहने वाले सिमरन जीत सिंह उर्फ लोटा, राजविंदर सिंह उर्फ राजा, आजाद नगर निवासी अर्जुन सिंह उर्फ गहरी, इस्लाम गंज निवासी करनजीत सिंह उर्फ कारण वह इस्लाम गंज निवासी प्रेम के रूप में हुई है।

ए डी सी पी 1 डॉक्टर प्राज्ञा जैन ने बताया कि 8 फरवरी को आरोपियों ने ईसा नगरी के निकट रंजिश के चलते कार सवार युवकों पर जानलेवा हमला किया था। जिस पर पुलिस ने इस्लाम गंज में रहने वाले परगट सिंह उर्फ सन्नी की शिकायत पर आरोपी सिमरनजीत सिंह उर्फ लोटा, सागर गैरी वह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी। पुलिस का कहना है कि इसके बाद आरोपी भूपिंदर सिंह, सागर और हीरा सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने इस्लाम गंज के रहने वाले प्रेम सिंंह को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लोटा की परगट सिंह, राकेश मेहंदी व अन्य से पुरानी रंजिश है। साल 2019 में भी लौटा ने साथियों समेत रकेश मेहंदी को ढाबे से अगवा कर हमला किया था। इस मामले में भी उस पर थाना डिवीजन नंबर दो में एफ आई आर दर्ज है। इसके इलावा उस पर दो और मामले दर्ज हैं। आरोपी प्रेम सिंह पर भी रकेश मेहंदी पर कातिलाना हमले का मामला दर्ज है।

126
14661 views