logo

दलगत राजनीति से ऊपर उठ, कुरुद को दिए करोड़ो की सौगात

-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट लोककल्याणकारी : तुकेश
कुरुद,धमतरी(छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश का 21वां तथा अपनी सरकार का तीसरा बजट सोमवार को पेश किया । जिसमें कृषि, शिक्षा, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर में मुख्यरूप से फोकस रहा। क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता तुकेश साहू ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा कुरुद विधानसभा को विभिन्न विकास कार्यों के लिए दिए करोड़ो रूपये की सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 तुकेश साहू ने बताया कि भूपेश सरकार की इस बजट को प्रदेश की जनता ने लोककल्याणकारी माना है। उन्होंने विज्ञप्ति में कहा है कि कुरुद की विकास की गति को स्थिर न होने देना यह कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा दलगत राजनीति से ऊपर उठ समूचे छत्तीसगढ़ का विकास चाहने वाली सरकार है।

बजट सत्र 2021-22 में कुरुद विधानसभा के खैरा से मोंगरा मार्ग निर्माण 2.50 किमी. अनुमानित राशि 525.00 लाख रुपए, नवागांव से सोनपुर मार्ग निर्माण 1.5 किमी. अनु. राशि 525.00 लाख रुपए, भांठागांव से भखारा 10.6 किमी सड़क चौड़ीकरण अनु. राशि 525.00 लाख रुपए, सिर्री-फुसर,करगा-चटोद मार्ग 9.30 किमी. चौड़ीकरण अनु. राशि 525.00 लाख रुपए, कल्ले -अवरी, सेमरा-आमदी खारुन पुल तक 1.20 किमी. मार्ग निर्माण अनु. राशि 525.00 लाख रुपए, कुरुद से कातलबोड-नवागांव 8.80 किमी. सड़क चौड़ीकरण अनु. राशि 1320.00 लाख रुपए, सिर्री-खर्रा, पटेवा 5.80 सड़क चौड़ीकरण अनु. राशि 525.00 लाख रुपए, गाड़ाडीह-परखन्दा, चारभांठा-नारी 12.70 किमी. सड़क चौड़ीकरण अनु. राशि 525.00 लाख रुपए, मेघा-खैरझिटी 3.50 किमी. अनु. राशि 525.00 लाख रुपए के विकास कार्यों को शामिल किया गया है।

इसके पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य विपणन (मंडी) बोर्ड मद से कुरुद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में विकास कार्य हेतु राशि की स्वीकृति प्रदान भूपेश सरकार द्वारा किया गया है। जिसके लिए कुरुद क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है।

126
14654 views
  
1 shares