logo

सत्ता के नशे में चूर होकर सुपेबेड़ा के ग्रामीणों का दर्द भूल गई प्रदेश सरकार : कोमल हुपेंडी

- आम आदमी पार्टी सुपेबेड़ा से रायपुर तक पैदल यात्रा कर सरकार का करेंगी ध्यान केंद्रित

देवभोग(छत्तीसगढ़)। प्रदेश सरकार सुपेबेड़ा के ग्रामीणों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। ग्रामीण सरकार से साफ पीने के पानी की व्यवस्था उपलब्ध कराने की सालों से मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक लोगों की यह मांग पूरी नहीं हुई है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री समेत अफसर, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों ने कई बार गांव के चक्कर काटे लेकिन आज तक ग्रामीणों को पीने योग्य पानी नसीब नहीं हुआ हैं। जिसके कारण कई पीड़ित ग्रामीणों ने इच्छा मृत्य की मांग की हैं।


इसी तारतम्य में आम आदमी पार्टी  छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी, महासचिव उत्तम जायसवाल, सह संगठन मंत्री दुर्गा झा, यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर, गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर, बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष हनीफ मेनन, सियाराम ठाकुर के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्राम सुपेबेड़ा पहुँच पीड़ित परिवारों और ग्रामवासियों के साथ मुलाकात कर चर्चा किया।


इस दौरान सुपेबेड़ा में व्याप्त समस्याओं का जायजा लिया। ग्रामवासियों ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को बताया कि कांग्रेस पार्टी चुनाव के पहले यहाँ राजनीतिक उद्देश्य से यहाँ आती थीं। लेकिन चुनाव जीत कर सत्ता में आने के बाद यहाँ की जनता से विश्वासघात किया हैं। कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष एवं वर्तमान मुख्यमंत्री चुनाव के पहले सुपेबेड़ा आकर कई वादें किये थे। कांग्रेस की सरकार बने 2 वर्ष बीत गए किन्तु उन्हें सुपेबेड़ा के सुध लेने की फुर्सत नहीं हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि हमें रुपया-पैसा कुछ नहीं चाहिए हमें तेल नदी से फिल्टर पीने योग्य शुद्ध पानी चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि तेल नदी से फिल्टर युक्त पानी मिलने से हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो जाएगी।


आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि प्रदेश सरकार सत्ता के मोह में सुपेबेड़ा के पीड़ित परिवारों और ग्रामवासियों से किया हुआ वादा भूल गए हैं, उन्हें हम याद दिलाएंगे। आप पार्टी समस्या के समाधान के लिए हमेशा खड़ी है, जल्द ही सुपेबेड़ा से रायपुर तक यात्रा करके शासन का ध्यान सुपेबेड़ा की तरफ केंद्रीत करेंगी। फिर भी अगर शासन सुपेबेड़ा वासियों के हित में कोई ठोस कदम नहीं उठाती तो आम आदमी पार्टी ठोस रणनीति बनाकर लड़ाई लड़ेगी।

126
14645 views
  
26 shares