logo

जयनगर दरभंगा होते हुए राउरकिला के लिए आज से ट्रेन परिचालन शुरू

रांची ।  झारखंड से बिहार व ओडिशा का सफर आसान होगा। ट्रेन से राउरकेला व जयनगर जानेवालों यात्रियों के लिए राहत की खबर है। 25 फरवरी से राउरकेला-जयनगर ट्रेन को चलाने की हरी झंडी मिल गयी है।

अब राउरकेला-जयनगर ट्रेन से सफर करना आसान होगा। ये ट्रेन हटिया, रांची और मुरी स्टेशन पर रुकेगी। इससे आस-पास के लोगों को जयनगर का सफर करना आसान हो जायेगा। ये सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

ट्रेन संख्या 08605 राउरकेला-जयनगर ट्रेन 25 फरवरी से राउरकेला से प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। ये ट्रेन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी. यह ट्रेन राउरकेला से शाम पांच बजे प्रस्थान करेगी। ये ट्रेन हटिया से रात 8.05 बजे चलेगी। रांची से 8.30 बजे रवाना होगी और मुरी से रात 9.40 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगली सुबह 11.25 बजे जयनगर पहुंचेगी।

ट्रेन  संख्या 08606 जयनगर-राउरकेला ट्रेन 26 फरवरी से जयनगर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व रविवार को चलेगी. ट्रेन जयनगर से शाम 7.30 बजे प्रस्थान करेगी। मुरी से अगली सुबह 8.45 बजे रवाना होगी। रांची से सुबह 10.20 बजे चलेगी। हटिया से ये ट्रेन सुबह 10.40 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 2.30 बजे राउरकेला पहुंचेगी।

126
14669 views
  
2 shares