logo

भारतीय शिक्षण मंडल जिला धमतरी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी आयोजित, वक्ताओं ने रखें विचार

धमतरी(छत्तीसगढ़)। भारतीय शिक्षण मंडल जिला धमतरी द्वारा बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ।


संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ जसपाल कौर ने भारतीय शिक्षण मंडल के उद्देश्य कार्यपद्धती एवं मंडल व्यवस्था पर विचार रखे। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। डॉ.नीता बाजपेई के द्वारा राष्ट्रीय शिक्षण मंडल के भूमिका को विस्तार पूर्वक व्यक्त किया गया उन्होंने बताया की एक शिक्षक सैकड़ों कलेक्टर को जन्म दे सकता है लेकिन  अनेक कलेक्टर मिलकर एक शिक्षक को  पैदा नहीं कर सकता। हमें मैकाले की शिक्षा नीति कि जगह भारतीय संस्कार युक्त शिक्षा की आवश्यकता है जो भारत को केवल भूमि नही, माता  मानता हो शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक न होकर सर्वांगीण विकास की होनी चाहिए। मोहन साहू ने सामाजिक व्यवस्था पर अपने विचार प्रस्तुत किए। श्रीमती बीथिका विश्वास ने संबोधन में भारतीय शिक्षण नीति व  भारतीयता आधारित  शिक्षा पर विचार व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन  देवेंद्र कामड़े ने किया  एवं आभार आकाश गिरी गोस्वामी ने किया।


इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा आयाम प्रमुख सुश्री डाँ.नीता बाजपेई, प्रांतीय विस्तारक डॉ जसवंत कौर पंजाब प्रांत ,जिला कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ अमर सिंग साहू , जिला कार्यवाह मोहनलाल साहू , प्रांत संपर्क प्रमुख शेष नारायण गजेंद्र , प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ सदस्य श्रीमती वीथिका विश्वास, जिला संयोजक आकाश गिरी गोस्वामी, जिला मंडल संयोजक  देवेंद्र कॉमडे़ ,शिरोमणि राव घोरपडे सामाजिक कार्यकर्ता, सत्येंद्र सी साहू एनएसएस कार्यकर्ता गणेश प्रसाद साहू, व्याख्याता राजेंद्र साहू, व्याख्याता राजकुमार सिन्हा, नवीन जाचक, विनय जैन, अशोक सेन आदि उपस्थित रहे। 

126
14660 views
  
1 shares