logo

कमल शर्मा बने ब्राह्मण समाज कुरुद के अध्यक्ष, विप्रजनों ने दी बधाई

कुरुद, धमतरी(छत्तीसगढ़)। कोरोना काल के चलते लम्बे अंतराल बाद ब्राह्मण समाज कुरूद का बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से कमल शर्मा नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए।


प्रस्तावक ए. व्ही. मारुति ने युवा कमल शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए समाज जनों के समक्ष रखा जिसका  राजेश शर्मा ने समर्थन किया। उपस्थिति विप्रजनो ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और नये अध्यक्ष को बधाई दी। बैठक में कुछ लोगों ने दूरभाष से जुड़कर अपनी उपस्थिति प्रदान की।


बैठक में गौरीशंकर शुक्ल अध्यक्ष जिला ब्राह्मण समाज, सद्दन महाराज, आशीष शर्मा, राजू शर्मा, अशोक शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक कुपट कर, विजय शुक्ल, रवि शर्मा, देवकान्त द्विवेदी, लक्ष्मी कांत द्विवेदी, कमलेश तिवारी, महिम शुक्ला, रवि शर्मा, रामू बाजपेयी, जितेंद्र शर्मा, नीरज शुक्ला, दुर्गेश द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, सोनू द्विवेदी, गोविन्द शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

126
14658 views