अमृतसर-दिल्ली हाईवे पे लगा मीलों लंबा जाम
लुधियाना। आज अमृतसर-दिल्ली हाईवे पर पढ़ते लुधियाना के करीब लडोवाल में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम सतलुज दरिया के करीब पढ़ते टोल प्लाजा से लेकर लुधियाना के मल्होत्रा रिजॉर्ट तक लंबा था। जाम लगने के कारण दोनों तरफ की आवाजाई ठप हो गई। लोगों को कई घंटे जाम में व्यतीत करने पड़े और परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम लगने का कारण सिर्फ एक ट्रक था जो लाडोवाल के नजदीक पड़ते हारडीस वर्ड के पुल पर खराब हो गया। जैसे ही ट्रक हारडीस वर्ड के पुल पर पहुंचा तो ट्रक के आगे वाले दोनों टायर चैसी से अलग हो गए और चैसी सड़क पर लग गई। जिस कारण उसके पीछे गाड़ियों की कतार लगनी शुरू हो गई।
बाद में पुलिस ने तीन क्रेनों की मदद से बड़ी मुश्किल से कई घंटों की मेहनत केे बाद ट्रक को साइड में करवा लगे जाम को खुलवाया।