logo

भाजपा जिला प्रभारी नीलू शर्मा ने ली कुरूद मंडल कार्यसमिति की बैठक, संगठन मजबूती पर की विस्तार से चर्चा

कुरुद,धमतरी(छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी की जिला प्रभारी नीलू शर्मा ने बीजेपी  कार्यालय कुरुद में संगठनात्मक दृष्टि से कुरुद मंडल के पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक ली। जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने और बूथ स्तर पर संगठन की गतिविधियों के साथ-साथ आगामी कार्ययोजना को ले कर चर्चा हुई।

बैठक को परिचयात्मक ढंग से संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 15 साल के सुशासन के बाद आज प्रदेश की जनता को भूपेश बघेल की नाकामियों को झेलना पड़ रहा है। उनके लोक लुभावने वायदों पर भरोसा कर जनता ने उन्हें सत्ता पर आने का मौका दे दिया पर वे उसमें खरा नही उतर पा रहा है। उन्होंने इसके लिए हर एक के कार्यकर्ताओं को इसके लिए अभी से कमर कसने की बात कही।

  नीलू ने बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, प्रदेश सरकार की विफलता और जनहित से जुड़े विषयों को ले कर जनता के बीच जाने के संबंध में रणनीति बना साथ ही संगठन को मजबूती देते हुए मंडल से बूथों तक कार्ययोजना बना कर मजबूती के साथ क्रियान्वयन को ले कर विस्तार से चर्चा की। साथ ही साथ अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए हर एक भाजपाई का अनिवार्य सहयोग रहने की बात कही।

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने बैठक को सम्बोधित करते हुए अभी से बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क करने केंद्र की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और राज्य के बघेल सरकार की हर नाकामियों को उजागर करने हर एक कार्यकर्ता को तैयार रहने की बात कही। बैठक को प्रदेश कार्य समिति सदस्य निरंजन सिन्हा ने भी संबोधित किया।। मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रभात बैस ने की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री कवीन्द्र जैन, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक महेंद्र पंडित, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीथिका विस्वास, अपिव प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य भानू चंद्राकर, अजा जिलाध्यक्ष हरी सोनवानी, अजजा जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम, अपिव जिलाध्यक्ष नन्द कुमार साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू वरिष्ठ भाजपा नेतागण एल पी गोस्वामी, शिवप्रताप ठाकुर, कृष्णकांत साहू, आदर्श चंद्राकर, मुलचंद सिन्हा समेत विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

126
14685 views
  
5 shares