logo

अंडर ब्रिज:स्वरूप नगर अंडर ब्रिज से वाहनों का आवागमन शुरू, डेकोरेशन ही शेष

स्वरूप नगर अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। इससे छोटे वाहनों की आवाजाही प्रारंभ हो गई है। अंडर ब्रिज की पुताई के साथ ही जल निकासी के लिए बनाए गए चैंबर में लोहे की जाली लगने का कार्य शेष है। लेकिन स्वरूप नगर सहित अन्य क्षेत्रों के बाहर इससे आने-जाने लगे हैं। इस ब्रिज में गांव के निकट रेल सीमा से सटी बस्ती के लोगों को आवागमन के लिए छोटे दो रास्ते भी बनाए गए हैं।

इससे वह अपने दो पहिया वाहन निकाल सकेंगे। इस अंडर ब्रिज के निर्माण से सबसे ज्यादा राहत स्वरूप नगर के ग्रामीणों को मिली है। उनको शहर आने के लिए अब दो किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। बस्ती के छात्र-छात्राएं आसानी से उच्च शिक्षा के लिए शहर जा सकेंगे। 

स्वरूप नगर आरओबी पर ट्रैफिक प्रारंभ होने के बाद रेलवे ने फाटक बंद कर दिया था। इसके कारण ग्रामीणों को बेहद समस्या का सामना करना पड़ रहा था। गांव के तरवरसिंह रघुवंशी और भजनलाल चिढ़ार ने बताया व्यापारियों को भी बारिश के दिनों में वेयरहाउस तक आने जाने के लिए समस्या खड़ी हो गई थी। लेकिन अब अंडर ब्रिज से यातायात प्रारंभ होने के बाद ट्रैक्टर ट्राली कार जीप दो पहिया वाहन आसानी से आ जा सकेंगे।

126
14664 views
  
1 shares