logo

वर्धा के उत्तम गाल्वा मेटालिक लि. रासायनिक कारखाने में विस्फोट, तीस से अधिक मजदूर झूलसे


 वर्धा (महाराष्ट्र)। भूगाव में स्थित उत्तम गाल्वा मेटालिक लि।  रासायनिक कारखाने में बुधवार सुबह करीब 10 बजे विस्फोट हुआ, जिसमें 30 से अधिक श्रमिक झुलस गए। 

गंभीर रूप से घायल तीन श्रमिकों को नागपुर के ऑरेंज सिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। विस्फोट का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है।  इस बीच, सभी घायल कर्मचारियों को सावंगी के आचार्य विनोबा भावे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  विस्फ़ोट की  जगह पर फैक्ट्री के गेट के सामने पत्रकारों को रोका गया।


  पुलिस स्टेशन सावंगी के थानेदार रेवचंद शिंगांनजुडे अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।  प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट हुआ है। वर्धा जिला कलेक्टर विवेक भीमनवार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि मैं एक आदेश जारी कर रहा हूं कि उत्तम गल्वा कंपनी में विस्फोट की जांच श्रम अधिकारियों के माध्यम से होगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

126
14670 views