logo

किसान आंदोलन के समर्थक नेता की जमानत न होने पर दी चेतावनी- राकेश सिंह


 सलेमपुर (देवरिया)। शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किसान नेता डॉ चतुरानन ओझा के जमानत को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा जायसवाल,किसान नेता शिवाजी रॉय, दिव्यांग पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा (आर टी आई कार्यकर्ता) विजय कुशवाहआ के साथ अनेको सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओ ने डॉ चतुरानन के जमानत पर उपजिलाधिकारी के द्वारा हिला हवाली करने पर उपजिलाधिकारी कार्यालय पर घेरा डाल दिया।

 किसान नेता शिवाजी रॉय ने कहा की सरकार लोकतंत्र का गला घोंट कर सामाजिक, राजनैतिक मूल्यों की हत्या करने पर तुली है।इस परिप्रेक्ष्य में राकेश सिंह ने चेतवानी देते हुए  कहा कि अगर आज हमारे नेता की जमानत नहीं हुआ तो 30 जनवरी से तहसील गेट पर गांधी सहादत दिवस पर चौरी चौरा की 100वी वर्षगांठ सलेमपुर में मनाई जायगी।इस दौरान कमलेश यादव,संतोष नारायण चौधरी, परवेज आलम अंसारी,उमेश यादव, राजेश त्रिपाठी, कांग्रेस नेता संदेश यादव, विशाल विजेता यादव आदि सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

126
14684 views
  
1 shares