logo

ओडिशा अपराध शाखा और पुलिस ने ओडिशा में 894 लापता नाबालिगों को बचाया

भुवनेश्वर। ओडिशा में लापता बच्चों को बचाने के लिए ओडिशा अपराध शाखा ने 18 से 25 जनवरी के बीच एक विशेष अभियान चलाया। विशेष अभियान के दौरान, बलांगीर पुलिस ने 31 नाबालिग लड़कियों को बचाया है और तब तक प्रयास जारी है जब तक हम सभी लापता बच्चों को बचा नहीं लेते।

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक अभय ने गुरुवार को कहा कि ओडिशा अपराध शाखा ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए आयोजित आठ दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 894 बच्चों को बचाया है। हम इस अभियान को जारी रखेंगे और इसमें शामिल अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। "

उन्होंने आगे बताया कि बचाए गए 894 बच्चों में से 800 लड़कियां थीं और शेष 94 लड़के थे।

ओडिशा सरकार और ओडिशा पुलिस महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य पुलिस द्वारा इस मिशन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

डीजीपी ने विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अच्छे काम की भी सराहना की।

126
14665 views
  
21 shares