logo

मजदूर सेवक पप्पू अली ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी को पत्र लिखकर की शिकायत...

*मजदूर सेवक पप्पू अली ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी को पत्र लिखकर की शिकायत*


रायपुर /सिमगा -राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू अली ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी को पत्र लिखकर बताया कि छत्तीसगढ़ में बहुत से लोग अपने आपकों इंटक का अध्यक्ष बताकर उद्योगों से अवैद वसूली करने वाले नेताओं के खिलाफ शिकायत लिखकर अपना दुख व्यक्त किया है। श्री अली ने पत्र में लिखा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ इंटक के लिए बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष 1 से अधिक अध्यक्ष अपने अपने ढंग से कार्यरत है, जिसके कारण प्रदेश स्तर पर हमे कार्य निर्वहन में परेशानी हो रही है, कृपया सुचारु एवं अविवादित कार्य करने हेतु पार्टी द्वारा अधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष की जानकारी से अवगत कराने की कृपा करें।
एवं अनअधिकृत राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपर तत्काल कानूनी कार्यवाही की जाए।

32
1395 views