logo

धनबाद में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में एलबी सिंह का रोड शो, जनता में जोश का संचार

धनबाद: भाजपा के परिवर्तन यात्रा कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वागत और सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए धनबाद के युवा समाजसेवी एलबी सिंह ने अपने समर्थकों के साथ सक्रिय भागीदारी दिखाई। इससे पहले, उन्होंने जिला परिषद मैदान से एक भव्य रोड शो निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में धनबाद के महिला-पुरुष और युवा शामिल हुए। रोड शो के दौरान झारखंडी संस्कृति की छटा बिखेरते हुए ढोल-नगाड़ों और मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में एलबी सिंह के साथ उनके भाई कुंभनाथ सिंह और अन्य समर्थक भी उपस्थित थे।

युवा नेता एलबी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के हर कार्यकर्ता में जोश भरने का काम किया है, और यह सभा धनबाद की राजनीति में एक नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है, और प्रदेश की जनता भाजपा से बड़ी उम्मीदें लगाए हुए है।

एलबी सिंह ने जोर देकर कहा कि केवल भाजपा सरकार ही राज्य की जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। परिवर्तन यात्रा में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि झारखंड में फिर से डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है। इस सभा का प्रभाव आगामी विधानसभा चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा।

Byte-:युवा समाजसेवी एलबी सिंह

9
1984 views