logo

100 से अधिक वस्तुएं हो सकती हैं सस्ती, GST की 12% स्लैब में कटौती पर चर्चा

मंत्रियों के समूह (GoM) ने आम आदमी को राहत देने के लिए कुछ वस्तुओं पर GST को 12% से घटाकर 5% करने सहित 100 से अधिक वस्तुओं पर रेट में बदलाव पर चर्चा की है।जीएसटी रेट में बदलाव पर मंत्रियों के समूह (GoM) ने आम आदमी को राहत देने के लिए कुछ वस्तुओं पर GST को 12% से घटाकर 5% करने सहित 100 से अधिक वस्तुओं पर रेट में बदलाव पर चर्चा की है। पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने गुरुवार, 26 सितंबर, 2024 को यह जानकारी दी। जीओएम की अगली बैठक 20 अक्टूबर को निर्धारित है। उन्होंने कहा कि साइकिल और बोतलबंद पानी पर टैक्स को युक्तिसंगत बनाना चर्चा का हिस्सा होगा। छह सदस्यीय मंत्रियों के समूह की बैठक बुधवार (25 सितंबर) को हुई थी। समूह ने 12% स्लैब में मेडिकल और फार्मा से संबंधित वस्तुओं पर टैक्स रेट में कटौती का मुद्दा भी उठाया और अगले महीने अपनी बैठक में इस पर चर्चा करने का फैसला किया। अभी 5%, 12%, 18% और 28% के स्लैब
द इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक ऐसी वस्तुओं पर टैक्स की दर कम करने से होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए, मंत्री समूह ने बोतलबंद पानी और पेय पदार्थों सहित कुछ वस्तुओं पर मौजूदा 28 प्रतिशत जीएसटी और उपकर से बढ़ाने की संभावना पर भी चर्चा की। वर्तमान में, जीएसटी एक चार-स्तरीय टैक्स स्ट्रक्चर है, जिसमें 5%, 12%, 18% और 28% के स्लैब हैं। हालांकि, जीएसटी कानून के अनुसार, वस्तुओं और सेवाओं पर 40% तक का टैक्स लगाया जा सकता है। "

8
1103 views