logo

तेज बारिश के बीच शत्रुघ्न महतो का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत, भाजपा की जीत का दावा

धनबाद: आज परिवर्तन महारैली के दौरान बाघमारा के भावी विधायक शत्रुघ्न महतो का जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। तेज बारिश के बावजूद, युवाओं ने पूरे जोश के साथ विभिन्न स्थानों पर महतो का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान, युवाओं ने झारखंड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और "शत्रुघ्न महतो जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए अपनी एकजुटता और समर्थन दिखाया। जगह-जगह पर उमड़े इस जोश से यह साफ था कि शत्रुघ्न महतो के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में जोशीले कार्यकर्ताओं के बीच सरथ दा ने कहा कि शत्रुघ्न महतो की यह ताकत झारखंड की वर्तमान सरकार की नींव को हिला देगी, और केवल एक इशारा ही सरकार बदलने के लिए काफी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार भाजपा की सरकार आएगी और झारखंड की तस्वीर बदलेगी।

शत्रुघ्न महतो के नेतृत्व में हजारों समर्थकों का काफिला सभा स्थल की ओर रवाना हुआ, जिससे परिवर्तन महारैली में और भी अधिक ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना।

1
2555 views