logo

राजस्थान के लोकतंत्र सेनानियों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात।

राजस्थान के लोकतंत्र सेनानियों को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की सौगात।

पाली गुरूवार 26 सितम्बर। लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेघराज बंब ने बताया कि शासन उप सचिव, परिवहन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, राजस्थान सरकार, एवं वित्त (व्यय-2) विभाग की आई.डी. के द्वारा प्रदत्त सहमति से लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि नियम 2008 के नियम 11 में संशोधन अनुसार लोकतंत्र सेनानियों को राजस्थान परिवहन निगम की लोकल एवं एक्सप्रेस बसों (जहां तक संचालित है) में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी।

आदेश के अनुसार यह सुविधा सक्षम स्तर से जारी मीसा/डी.आइ.आर./सी.आर.पी.सी. पेंशन प्रपत्र के आधार पर निगम द्वारा जारी आर. एफ. आई. डी. कार्ड के माध्यम से देय होगी। इसके लिए रोडवेज के सभी डिपो से लोकतंत्र सेनानियों को पास जारी किये जायेंगे।

लोकतंत्र सेनानी संघ राजस्थान ने इसके लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और यातायात मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताया है।

69
5318 views