logo

दुनिया के मशहूर भजन गायक नरेंद्र चंचल नहीं रहे

लुधियाना। अपनी आवाज से दुनिया भर को माता की भेंटें और भजन सुनाने वाले श्री नरेंद्र चंचल अब इस दुनिया में नहीं रहे। वह आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। उनकी उम्र 80 साल की थी। उन्होंने अपनी आखिरी सांस  दिल्ली में ली। 

श्री नरेंद्र चंचल जी के जाने से जो कमी इस देश को हुई है, वह कभी पूरी नहीं होगी, क्योंकि उनकी आवाज में जादू था। जब वह भजन व भेंटे गाते थे तो लोग भगवद्भक्ति की मस्ती में झूमने पर मजबूर हो जातेे थे। माता रानी उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और उनकी आत्मा को शांति दे।

126
14659 views
  
32 shares