logo

पानीपत मे मिले आज आठ केस पॉजिटिव, वही 12 केस डिस्चार्ज किए

पानीपत। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि वीरवार को जिला में आठ केस पोजिटिव मिले हैं। वहीं बारह केस डिस्चार्ज किए गए हैं। स्थानीय देशराज कॉलोनी वासी 74 वर्षीय महिला जिनकी विगत 18 जनवरी को मृत्यु हुई थी,उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है।

     पॉजिटिव केसो में मांडी,थर्मल कॉलोनी,न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बाला जी मार्किट समालखा,मुखीजा कॉलोनी और किशनपुरा से पोजिटिव रिपोर्ट मिली है।

       उन्होंने बताया कि वीरवार को 767  सैम्पल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10 हजार 707 केसों में से 95 एक्टिव हैं और अब तक कुल 10 हजार 454 रिकवर हो चुके हैं। पांच केस अनट्रेसबल हैं और अभी तक 153 मौतें हो चुकी हैं।

126
14653 views
  
81 shares