logo

पानीपत में आज मिले पांच केस पॉजिटिव, चार डिस्चार्ज किए

पानीपत। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि बुधवार को जिला में पांच केस पॉजिटिव  मिले हैं। वहीं चार केस डिस्चार्ज किए गए हैं।
 पॉजिटिव केसो में थर्मल कॉलोनी, धूप सिंह नगर,देशराज कॉलोनी, डाहर और एल्डीगो से पॉजिटिव  रिपोर्ट मिली है।
       
उन्होंने बताया कि बुधवार को 482  सैम्पल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10 हजार 699 केसों में से 98 एक्टिव हैं और अब तक कुल 10 हजार 442 रिकवर हो चुके हैं। सात केस अनट्रेसबल हैं और अभी तक 152 मौतें हो चुकी हैं।

126
14656 views
  
55 shares