logo

गौकशी करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार , दो चाकू और एक कुल्हाड़ी के साथ एक कुंटल गौ मांस बरामद


सहसपुर (देहरादून)। गौकशी  करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार किये गये हैं। उनके पास से दो चाकू और एक कुल्हाड़ी के साथ एक कुंटल गौ मांस बरामद किया गया।

 उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी मय फोर्स के ग्राम खुशहालपुर में पहुँचे। जहां पर रिजवान के घर पर चार (04) लोग खड़े थे। जो पुलिस कर्म0गणों को देखकर भागने लगे। मौके पर दो लोगों को पकड़ लिया जिनसे नाम पता पूछा तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम इल्ताफ पुत्र लियाकत तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम कुर्बान पुत्र नियामत निवासीगण धौबी मौहल्ला खुशहालपुर जनपद देहरादून बताया। जिनसे पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया हम चार लोगों द्वारा यहां पर गाय काटी जा रही थी। जो दो लोग भागे हैं उनका नाम रिजवान पुत्र इकबाल तथा शमशाद पुत्र रज्जाक निवासीगण खुशहालपुर है। मौके पर बरामद एक कुंटल गोवंश पशु का मांस  सिर खाल तथा खुर उचित स्थान पर दफनाया गए।मौके पर पकड़े गये अभियुक्तगणो से एक कुल्हाड़ी व दो चाकू  बरामद किये। जिस पर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0 0008/2021 धारा 3/5/11 उ0गौ0सं0अधि0 बनाम इल्ताफ आदि,मु0अ0सं0 0009/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम इल्ताफ तथा मु0अ0सं0 0010/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट बनाम कुर्बान पंजीकृत किया गया। वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु टीमे रवाना हैं। 
     
 गिरफ्तार अभियुक्तः- 
 इल्ताफ पुत्र लियाकत उम्र 24 वर्ष निवासी धौबी मौहल्ला खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून 
 कुर्बान पुत्र नियामत उम्र 22 वर्ष निवासी धौबी मौहल्ला खुशहालपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून 

पुलिस टीम में उ0नि0 रविन्द्र सिंह नेगी ,सिपाही इरशाद, अमित कुमार ,नीरज कुमार ,सन्दीप कुमार ,जगजोत सिंह मौजूद रहे!

126
14650 views
  
2 shares