logo

2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प : डॉ. .जितेंद्र सिंह यादव

-उमर्दा में समाजवादी समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन
-जन-जन को जोड़कर सपा को करें मजबूत : प्रो. रामबख्श वर्मा 
फर्रुखाबाद। कृष्णा जूनियर हाईस्कूल उमर्दा में आयोजित समरसता खिचड़ी भोज में 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। पूर्व सांसद प्रोफेसर रामबख्श वर्मा ने सपा को मजबूत बनाने के लिए जन-जन को पार्टी से जोडऩे का आह्वान किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा जैसे श्रीराम ने बनवासी, गिरीवासी व आदिवासी जोड़कर रावण पर विजय पाई थी, जैसे श्रीकृष्ण ने चरवाहों को जोड़कर कंस को परास्त किया था वैसे ही हमें अधिक से अधिक लोगों को सपा से जोड़कर पहले लखनऊ फिर दिल्ली पर समाजवाद का झंडा फहराना है।  प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र यादव ने भावुक होकर कहा कन्नौज जिले में फर्रुखाबाद से कम स्नेह नहीं मिलता। हम सभी मेहनत करें और 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें तभी किसानों, मजदूरों, शोषितों, वंचितों  का भला होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। अन्नदाताओं, युवाओं, व्यापारियों का उत्पीडऩ कर रही है।

औरैया के सपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह व उपाध्यक्ष रवि राजपूत ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों को किसानों के लिए घातक बताया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन आयोग के पूर्व सदस्य रामअवतार ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने जोशीला भाषण देते हुए भाजपा सरकार की जमकर बखिया उधेड़ी। तालग्राम के पूर्व चेयरमैन दिनेश यादव ने कहा भाजपा के काले कारनामों से आम जनता बुरी तरह से परेशान है। लोकतंत्र रक्षक सेनानी शंभू दयाल मौर्य ने अन्याय व अत्याचार के खिलाफ गीत गाकर लडऩे की प्रेरणा दी जबकि शास्त्री देवानंद यादव ने समाजवाद पर गीत प्रस्तुत किया।

जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा की अध्यक्षता, आलोक वर्मा के संयोजन एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे,  ब्लाक प्रमुख उमाशंकर बेरिया, इंजीनियर अनिल पाल, सलोवा जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, शैलेंद्र सिंह यादव,  अच्छे खां, अंशू पाल, पूर्व प्रधानाचार्य मूलचंद यादव, अंगूरी धारिया, समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष अन्नपूर्णा राजपूत, समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, नीलू यादव, हसीब हसन, लोधी महासभा फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, अनिल पाल, मूलचन्द्र यादव, शम्भूदयाल मौर्या व महामंत्री महेश सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

131
14659 views
  
2 shares