logo

मधुबनी दिव्यांग लड़की के साथ रेप के बाद फोड़ दी दोनों आंखें, एक आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी एक दिव्यांग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया। फिर आरोपी ने लड़की की दोनों आंखें फोड़ी दीं। जिससे उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इस मामले की जांच में जुट गई है।

बिहार के मधुबनी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर एक दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।इतना ही नहीं बदमाशों ने उसकी दोनों आंखें तक फोड़ दीं,  जिससे उनकी पहचान न हो सके।  इस घटना ने हर किसी को हिला कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि लड़की घर में चूल्हा जलाने के लिए सूखे पत्ते चुनने गई थी तभी दरिंदे ने उसे अपना शिकार बना लिया। परिजनों को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी खून से लथपथ पड़ी है।

तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को इलाज के लिए पहले पीएचसी फिर सदर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें  बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों का कहना है कि लड़की के साथ सेक्सुअल एसॉल्ट हुआ है और उसकी दोनों आंखें डैमेज हैं।

126
14666 views
  
1 shares