logo

पानीपत में मिले कोरोना के 16 केस पॉजिटिव, 10 डिस्चार्ज

पानीपत। सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि वीरवार को जिला में कोरोना के 16 केस पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 10 केस डिस्चार्ज किए गए हैं। 

     पॉजिटिव केसो में विराटनगर, मॉडल टाऊन, किशनपुरा, एचएसम स्कूल पाथरी, सेक्टर अठारह, नारा, राज नगर, निम्बरी, सेक्टर 11-12, रामायणी चौक, न्यू मॉडल टाऊन, नांगल खेड़ी, भारत कॉलोनी, पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
 
       उन्होंने बताया कि वीरवार को 792 सैम्पल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल पॉजिटिव 10 हजार 622 केसों में से 153 एक्टिव हैं और अभी तक 148 मौतें हो चुकी हैं।

126
14644 views