logo

आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में टोल प्लाजा पर लगाया लंगर

लालडू(मोहाली, पंजाब)। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध किसान जत्थेबंदियों की पुकार पर बड़ी संख्या में किसान अंबाला चंडीगढ़ हाईवे पर दप्पर टोल प्लाजा पर धुंध और कड़ाके की ठंड के बावजूद डटे हुए हैं, वहीं इलाके में उनके समर्थकों ने धरने पर पहुंचकर किसानों के साथ नया साल मनाया। लोगों ने बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर लंगर सेवा में हिस्सा लिया।


इस मौके गांव जवाहरपुर से एनआरआई युवक हरप्रीत सिंह ने दोपहर का लंगर तैयार करके दप्पर टोल प्लाजा वाले किसानों को छकाया। इलाका वासियों ने कहा कि वे खेती कानूनों का पुरजोर विरोध करते हैं और किसान विरोधी इन कानूनों को मोदी सरकार को बिना शर्त वापस लेना चाहिए।
इस मौके शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य निरमैल सिंह जौलाकलां ने कहा कि पहले स्थानीय लोग नया साल मनाने के लिए बाहर के इलाकों में घूमने जाते थे परंतु इस बार लोग अपने आप को धरने में सम्मिलित करने को प्राथमिकता दे रहे हैंं।

इसी के चलते ये लोग न केवल दप्पर टोल प्लाजा पर बल्कि दिल्ली बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में धरनों में हाजिरी लगा रहे हैं। उधर, किसानों ने कहा कि उनका नया साल उसी दिन होगा जिस दिन मोदी तीनों कृषि ऑर्डिनेंस वापस लेगी।

126
14663 views
  
1 shares