logo

बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतर्राष्ट्रीय फाउंडेशन ने किसानों के समर्थन में की भूख हड़ताल

लुधियाना (पंजाब)। जहां आज पूरे देश का किसान दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ और उनके तीन नए कानूनों के खिलाफ आंदोलन में उतरा हुआ है, वहीं उनके समर्थन में आज लुधियाना के  जगराओं पुल चौक पर बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय  फाउंडेशन के मेंबर भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। 

बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन के  चेयरमैन  कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि किसानों के मुक्तिदाता शिरोमणि शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर  ने किसानों को मुजारयों से जमीनों के मालिक बनाया था और मोदी सरकार ने किसानों से जमीनें छीनकर अंबानी, अडानी को देने का फैसला किया है। इसके खिलाफ लुधियाना में उन्होंने भूख हड़ताल से किसानों के आंदोलन में समर्थन देने का फैसला किया है।

 कृष्ण कुमार बावा  की अगुवाई में आज भूख हड़ताल पर उनके साथियों के साथ.साथ कांग्रेस ने भी अपना योगदान दिया है। लुधियाना कांग्रेस महिला विंग की प्रधान श्रीमती लीना टपारिया भी इस भूख हड़ताल में अपने साथियों के साथ पहुंची हैं। उन्होंने बताया कि हमारा पूरा सहयोग  किसानों के साथ है और मोदी के तीन काले कानूनों के खिलाफ है।

इस भूख हड़ताल में बाबा बंदा सिंह बहादुर अंतर्राष्ट्रीय फाउंडेशन के सेक्रेटरी मनजीत सिंह हंबड़ा, बलवंत सिंह धनोआ, रणजीत सिंह जग्गा (सरपंच हंबड़ा), कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान गुरदेव सिंह लापरा, कांग्रेस के जिला उप प्रधान अवतार सिंह हंबड़ा और उनके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।

144
14682 views
  
1 shares