किसानों के समर्थन में लुधियाना में व्यापारियों ने लगाया जाम
लुधियाना (पंजाब)। किसानों के हक में आज जहां सभी राज्यों ने भारत बंद में हिस्सा लिया हुआ है, वही लुधियाना में भी इसका असर देखने को मिला। लुधियाना में सभी बाजार बंद है और व्यापारियों ने सड़कें भी बंद कर दी है। व्यापारी वर्ग ने किसानों के समर्थन में आकर अमृतसर दिल्ली हाईवे भी जाम कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमारा सहयोग अन्नदाता के साथ है।
लुधियाना के शिवपुरी चौक में व्यापारियों की तरफ से किसानों के समर्थन में अमृतसर दिल्ली हाईवे ब्लॉक कर दिया गया। यह धरना आज दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। धरने में बैठे व्यापारियों ने बताया कि हम अपने किसानों के साथ है। आगे से किसान जत्थेदार जो भी फैसला करेंगे, लुधियाना के सभी व्यापारी उनके सहयोग में रहेंगे।