logo

आंदोलनकारियों के लिए एक माह का राशन लेकर युवाओं का दल मोहाली से रवाना

लालडू(मोहाली, पंजाब)।  केंद्र में मोदी सरकार द्वारा बनाए गए किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के किसान दिल्ली की सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी कड़ी मेहनत से जनमानुष को रिज़क देने वाला किसान ठंडी रातों में अपने अधिकारों के लिए दिल्ली की सड़कों पर जद्दोज़हद कर रहा है, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है।

 जिला मोहाली से कई समाज सेवियों की मदद से नौजवानों का एक समूह किसानों की मदद के लिए एक महीने का राशन लेकर मोहाली से रवाना हुआ। जिसका डेरा बस्सी पहुंचने पर जगदीप सिंह लंबडदार, कुलजीत सिंह रंधावा (अध्यक्ष, पंजाब राज्य पंचायत परिषद पंजाब) तथा बलजीत चंद शर्मा,अजय कुमार,परमजीत सिंह पम्मी,सतविंदर सिंह द्वारा जगदेव सिंह को सिरोपा देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

 स.कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्र की ज़ालिम सरकार के खिलाफ सर्द रातों में तप कर रहे किसानों की सेवा करना अलौकिक आनंद प्राप्त करने के समान है। केंद्र सरकार को अपनी जिद छोड़कर किसानों के हित में नए बनाए गए कानूनों को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने पंजाब राज्य पंचायत परिषद पंजाब के महासचिव तथा ब्लॉक अध्यक्षों को किसानों की सेवा में मदद करने की अपील की।

 जत्थे में सामाजिक कार्यकर्ता करमजीत सिंह संधू (काला), परमिंदर सिंह (सदस्य-खालसा एड), स.जगदेव सिंह, दिपी संधू, मस्तान सिंह, गुरप्रीत सिंह गग्गी, भूपिंदर सिंह, बिंदर संधू, नोना संधू, रणजीत सिंह और कई अन्य सेवादार मौजूद थे।

144
14658 views