logo

छीना-झपटी, लूटपाट व चोरी करने में संलिप्त 4 महिलाओं सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना (पंजाब)। थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने छीना-झपटी, लूटपाट व चोरी करने वाले 3 गिरोह के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनमें 4 महिलाएं भी शामिल है पुलिस को आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल व तेजधार हथियार भी बरामद हुए हैं। उक्त खुलासा पत्रकार सम्मेलन में एडीसीपी 1 दीपक पारिख व थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी सतवंत सिंह ने किया है।

पहले गिरोह के आरोपियोंं की पहचान पंकज सोनी छतरी व राजन शर्मा उर्फ गोरखा निवासी न्यू कुंदनपुरी के रूप में हुई है। उन्होंने अक्टूबर और नवंबर महीने में लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम दिया। इसमेंं उन्होंने लोगों से 80 हजार की नकदी सहित मोबाइल छीने थे।  आरोपियों के खिलाफ थाना जमालपुर, थाना कोतवाली, थाना डिवीजन नंबर 4 और 8 में  आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 दूसरा गिरोह महिलाओं का है आरोपी महिलाओं की पहचान पिंकी, रजनी, कपिला निवासी बरनाला, पायल और पटियाला के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं ने 5 दिन पहले गांधी नगर के अजय नांमक जैकेट्स की दुकान से भारी मात्रा में माल चोरी  किया था। पुलिस ने इनके पास से 25 पीस जैकट  बरामद किये हैं। बाकी के माल की जानकारी अभी हासिल नहीं हो सकी। आरोपी महिलाओं के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

तीसरे गिरोह के अपराधियों की पहचान साहिल निवासी न्यू टैगोर नगर, लकी निवासी हैबोवाल और संदीप कुमार निवासी रामनगर टिब्बा रोड के रूप में हुई है। गिरोह का सरगना संदीप है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में 9 के करीब मामले दर्ज हैं। आरोपियों ने थाना दरेसी इलाके के निकट 2 वारदातों को अंजाम दिया है। इसमें उन्होंने पीडि़त से मोबाइल और नकदी छीनी थी।

144
14643 views