logo

सोच बदले, तभी बदलेगा समाज : त्रिपाठी

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। हिन्दू युवा वाहिनी युवा मोर्चा वाराणसी की बैठक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुई। 

प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने लव जेहाद का विरोध किया और कहा कि देश प्रदेश में लङ़कियों एवं महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का संगठन पुरजोर विरोध करेगा।  मुख्य अतिथि भाजपा जिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती रानी मिश्रा ने  दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला सुरक्षा की बात रखी। जिला उपाध्यक्ष प्रीतेष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के साथ हो रहे गंदे माहौल को बदलने की जिम्मेदारी न केवल सरकार की है,हर एक आम आदमी की है, हर समाज की है।

इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र, मास्क, सैनिटजाईजर वितरित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष,  संयोजक उपेन्द्र मिश्र, देवेश पाण्डेय, आनंद पाण्डेय, पंकज चौबे व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

144
14645 views