logo

अब कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) पर उपलब्ध होंगी LIC की सेवाएं

सोनीपत (हरियाणा)। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की सभी सेवाएं अब सरकारी शुल्क पर नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर ( CSC) पर उपलब्ध होंगी।

केन्द्र सरकार की आईटी मिनिस्ट्री के अन्तर्गत कार्यकर्ता अब LIC के साथ जुड़कर देश के गरीब व मध्यम परिवारों को सस्ती दर पर LIC जीवन बीमा की पॉलिसी और हर प्रकार की LIC प्रीमियम नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर ( CSC) पर भरने की सुविधा उपलब्ध करा सकते हैं।

LIC  ने तीन तरह की नई पॉलिसी लॉन्च की हैं, जो 18-55 वर्ष तक के महिला-पुरुष 5-15 वर्ष की पॉलिसी को ले सकते हैं। इन पॉलिसी का न्यूनतम प्रीमियम 100/-महीना तक है।
 
ये पॉलिसी LIC  ने गांव के कमजोर वर्ग को ध्यान में देखते हुए बनाई है।  CSC संचालक गांव धनाना के VLE सोमवीर ने बताया कि LIC ने तीन तरह की पॉलिसी CSC के माध्यम से लॉन्च की हैं, जिसमें न्यू जीवन मंगल, भाग्य लक्मी और माइक्रो बचत शामिल हैं। ये पॉलिसी इतनी सस्ती हैं कि इन्हें गरीब से गरीब व्यक्ति भी ले सकता है। इनका  खर्च मात्र 100/- आता है और लाभ 50000 रुपये से 200000 रुपये तक का मिलता है। ये पॉलिसी 18 से 55 वर्ष तक का कोई भी महिला पुरुष नजदीकी CSC के माध्यम से ले सकता है। 

160
14769 views
  
24 shares