logo

करवा चौथ का चांद दिखा,सुहागिनों ने किया व्रत का पारायण

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा करती हैं। हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाएं यह व्रत रखती हैं। आज पति की लंबी उम्र के लिए सुहागन महिलाओं ने पूरे हर्ष के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। चांद दिखने के साथ ही सुहागन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत खोला।

करवा चौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत का संकल्प लिया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। इसके बाद ही महिलाएं कुछ ग्रहण करती हैं। वाराणसी जिले के रामेश्वर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय गुप्ता की पत्नी पुजा गुप्ता ने चांद देखकर अपना व्रत खोला है।

 कानपुर के व्यापारी पंकज अवस्थी की धर्मपत्नी प्रीति अवस्थी ने भी चांद को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला। 

करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।
करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन के लिए थाली सजाती हैं। थाली में दीपक, सिन्दूर, अक्षत, कुमकुम, रोली और चावल की बनी मिठाई या कोई भी सफेद मिठाई रखती हैं। संपूर्ण श्रृंगार और करवे में जल भरकर मां गौरी और गणेश की पूजा की जाती है। वहीं चंद्रमा के निकलने पर छलनी से या जल में चंद्रमा को देखा जाता और अर्घ्य देकर करवा चौथ व्रत की कथा सुनी जाती है। साथ ही पति की लंबी आयु की कामना की जाती है।

वाराणसी मे चांद के दीदार के बाद व्रत का पारायण करने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से खुशी त्रिपाठी, साक्षी यादव, ज्योति पाण्डेय, सविता दुबे, बबली उपाध्याय, आशा देवी, श्रेया केशरी, बबली पाण्डेय आदि रहीं। 

ज्योतिषाचार्य राहुल त्रिपाठी के अनुसार इस बार करवा चौथ के दिन 4 राजयोगों के साथ करीब आधा-दर्जन शुभ योग बने। आज के दिन शिव योग, अमृत योग और सर्वार्थसिद्धि योग बने हैं। इतना ही नहीं आज, शंख, गजकेसरी, हंस और दीर्घायु राजयोग भी बने हैं। ऐसा महा संयोग करीब 100 सालों बाद बना है।

144
14674 views