logo

राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद जिले में पहली बार आए भाजपा नेता बीएल वर्मा, जोरदार स्वागत

बदायूँ (उत्तर प्रदेश)। राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएल वर्मा के जनपद आगमन पर उनका जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।

ज्ञातव्य है कि अभी हाल ही में हुए राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा के आठ प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें बदायूँ के बीएल वर्मा भी राज्यसभा सदस्य निर्वाचित हुए हैं। उनका संसद सदस्य बनने पर आज जनपद में  पहली बार आगमन हुआ। इनमें उसावां, मरौरी, म्याऊँ, अलापुर, पड़ुआ, गड्डो लॉन, गौरीशंकर मंदिर आदि कई जगह पर भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया।

ब्लाक म्याऊँ में उसहैत चेयरमैन सैनरा वैश्य, पूर्व चेयरमैन गौरव कुमार गोल्डी, दातागंज चेयरमैन आकाश वर्मा, पूर्व चेयरमैन राजीव गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

 इधर बदायूँ में नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ गौरीशंकर मन्दिर पर स्वागत किया। वहीं नगर अलापुर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा गणेश प्रतिमा भेंट कर चांदी का मुकुट पहनाकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया, महामंत्री पंडित शारदाकांत, भाजयुमो उपाध्यक्ष सीवी गुप्ता, आशीष भारद्वाज, संदीप त्रिपाठी, रजत सारस्वत, दिनेश मिश्र, अनिरुद्ध गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

144
14666 views