logo

पंकज दीक्षित अध्यक्ष एवं भावसार चुने गए मंत्री

शाजापुर (मध्यप्रदेश)। सोयत कला के समीप राजस्थान जिला झालावाड़ पिडावा में शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ।

इस मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने अध्यक्ष पद के लिए पंकज कुमार दीक्षित को निर्विरोध चुन लिया। इनके साथ ही भावसार को मंत्री चुना गया। संघ के जिला मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने बताया कि पंकज कुमार के अध्यक्ष बनने पर संगठन के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह है। जिले के सभी शिक्षकों ने पंकज दीक्षित को अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।


144
14654 views