logo

ज़िले में महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ कर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया सम्मानित

बदायूँ (उत्तर प्रदेश)। प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत आज जनपद के समस्त थानों पर आज महिला हेल्पडेस्क का शुभारंभ करते हुए महिलाओं तथा बालिकाओं की गोष्ठी आयोजन किया गया तथा महिला सशक्तिकरण के संबंध में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं एवं छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद के समस्त थानों पर महिला सुरक्षा व सम्मान, सशक्तीकरण व सुरक्षा  से सम्बंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि उन्हें किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है इसके लिए जागरूक किया गया और जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए  हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

144
14656 views