logo

डिग्री कॉलेज में मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को किया जागरूक

बदायूं (उत्तर प्रदेश)। मिशनशक्ति अभियान के अंतर्गत जेएस कॉलेज उनौला, बदायूँ में बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जे एस कॉलेज बदायूँ में महिला सशक्तीकरण व सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि उन्हें किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है और जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए किन-किन हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

इस अवसर पर डायरेक्टर विकास यादव, प्रवक्ता मयंक देव दीक्षित, सत्येंद्र सिंह यादव, संजीव कुमार सिंह, डॉ. निधि रस्तोगी, राहुल कुमार, छविराम सिंह, मख़लूश अली, सना, पिंकी, सुधीर यादव आदि मौजूद रहे।

144
14649 views