logo

जिले के थानों में बनी महिला हेल्प डेस्क

- पीड़िताओं की होगी सम्मानपूर्वक सुनवाई

बदायूँ।
एसएसपी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न थानों में महिला हेल्प डेस्क बनायी गयी है। अब पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा।

इसी क्रम में एसएसपी बदायूँ संकल्प शर्मा के निर्देशन में विभिन्न थानों पर आने वाले पीड़ितों की सुनवाई हेतु बनाई गई महिला हेल्प डेस्क पर महिला पुलिसकर्मी को नियुक्त किया गया है। यहां आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना गया एवं उन्हें सम्मान पूर्वक सांत्वना देते हुए उनकी समस्या का समाधान किया गया।



144
14661 views