logo

बदायूँ में पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को किया जागरूक


- स्कूल-कॉलेजों में किये कार्यक्रम

बदायूँ।
मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बदायूँ पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सहित महिला/बाल अपराधों के रोकथाम हेतु जनपद के विभिन्न स्थानों/गावों/स्कूल-कालेजों में कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।
 
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई, बताया गया कि उन्हें किस तरह से अपनी सुरक्षा करनी है और जरूरत पड़ने पर पुलिस द्वारा जारी किए गए किन-किन हेल्पलाइन नंबर पर बात कर अपनी शिकायत दर्ज करानी है। महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों के प्रति सभी को संवेदनशील होकर कार्य करना चाहिए। महिलाओं और बच्चों से बातचीत की और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस व जिला प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत गांव-गांव व कस्बों में जाकर लोगों को जागरूक किया। यह कार्यक्रम 25 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।



144
14668 views