बैनर-पोस्टर के साथ जताया विरोध, हाथरस के पीड़ित परिवार को न्याय की मांग
बदायूँ। जनपद के नगर अलापुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति व अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में हाथरस की गुड़िया के हत्यारों को फांसी देने व पीड़ित परिवार को समुचित न्याय देने की मांग की गई।
आज नगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति व अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल युवा मोर्चा की संयुक्त रैली निकाली गई, जिसमें हाथरस पीड़िता को न्याय देने व उत्तर प्रदेश में महिला उत्पीड़न से सम्बंधित स्लोगन के साथ विरोध जताया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं प्रभारी परशुराम सेना एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल युवा मोर्चा पंडित राहुल त्रिवेदी व सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।