logo

घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच : इंद्रेश कुमार


रिपोर्ट :- नूरुल इस्लाम फिरोजाबाद।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश के स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर घर-घर तिरंगा अभियान चलाएगा इस संबंध में मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए यह संदेश प्रसारित किया के मंच के संपूर्ण भारत के कार्यकर्ता देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिनांक 14 एवं 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर चलाएंगे इस अभियान के तहत प्रत्येक घर मोहल्ला मस्जिद मदरसा खानकाह इत्यादि स्थानों पर मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा एवं हर घर गली एवं मुहल्लों में तिरंगा झंडा लगाया जायेगा, श्री इंद्रेश कुमार मंच के राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक स्तर के कार्यकर्ताओं को एक वेबिनार द्वारा संबोधित कर रहे थे श्री इंद्रेश कुमार ने कहा कि उक्त अभियान द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के भाव को जागृत करना स्थापित करना तथा मजबूत भारत के निर्माण हेतु कदम बढ़ाना है यह मंच के हम मजबूत मजबूत भारत अभियान का एक अंग है मंच द्वारा 9 जून 2020 से 10 अगस्त तक यह अभियान चलाया गया था जिसके तहत पांच लाख हस्ताक्षर संपूर्ण भारत में शपथ हिंदुस्तानी अपनाएंगे भारत को बनाएंगे कट्टरता मिटायेंगे नफरत को भगाएंगे ना भड़केंगे ना भड़कने देंगे एक हिंद जय हिंद जोर से गूजाएंगे पर कराया जाना था वर्तमान में संपूर्ण भारत में दो लाख तीस हजार प्रतियों पर हस्ताक्षर लिया जा चुका है कार्यकर्ताओं के आग्रह पर इस अभियान को 31 अगस्त तक बढ़ाने के साथ अब 10 लाख प्रतियों पर हस्ताक्षर लिया जाएगा इंद्रेश कुमार ने वेबीनार द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे अपने संबोधन में इंद्रेश कुमार ने स्वदेशी माल अपनाने पर बल देते हुए कहा के चाइनीज उत्पादों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाए तथा स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ाया जाए ये भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा इंद्रेश कुमार ने कहा कि मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जा रहा कार्य निसंदेह भारत को सुदृढ़ बनाने की दिशा में राष्ट्रीय एकता तथा अखंडता स्थापित करने की दिशा में एक महान कार्य है उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि मंच का प्रत्येक कार्यकर्ता हम मजबूत मजबूत भारत अभियान में जुटा है तथा तन मन धन से उक्त अभियान को कार्यान्वित कर रहा है श्री इंद्रेश कुमार के पूर्व के आह्वान के अनुसार मंच के द्वारा दस लाख 51 हजार 786 रू पीएम केयर्स फंड में जमा किया जाएगा वेबीनार में मंच के संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय स्तर एवं प्रादेशिक स्तर के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजक  डॉक्टर शाहिद अख्तर ने किया हस्ताक्षर अभियान के संबंध में संपूर्ण आंकड़ों की जानकारी मंच के राष्ट्रीय संयोजक  विराग पाचपोर ने  कार्यकर्ताओं को दी कार्यक्रम को मौलाना कोकब मुज्तबा ने तिलावते कुरान द्वारा प्रारंभ किया तथा अबू बकर नकवी ने मंच की दुआ पढ़ाई कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय महिला संयोजिका शाहीन परवीन के राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ वेबीनार में  मुख्य रूप से एस के मुदीन, मौलाना शोएब कासमी, गिरीश जुएल, मोहम्मद अफजाल, इस्लाम अब्बास रिजवी, डॉक्टर इमरान चौधरी, यासिर जिलानी इत्यादि ने भाग लिए इसके अलावा देश भर के सभी राज्यों के प्रदेश संयोजक राष्ट्रीय सह संयोजक बुद्धिजीवी संयोजक युवा संयोजक तथा महिला संयोजिका ने हिस्सा लिया। यह जानकारी मुज़ाहिरा खान ने दी।

मुख्य उद्देश्य 

दस लाख 51 हजार 786 रू पीएम केयर्स फंड को देगा मंच

10 लाख प्रतियों पर हस्ताक्षर कराया जाएगा

सामाजिक दूरी के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

146
14669 views