logo

श्रीकांत त्यागी एक बार फिर विवादों में नोएडा। नोएडा वाले श्रीकांत त्यागी अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए

श्रीकांत त्यागी एक बार फिर विवादों में

नोएडा। नोएडा वाले श्रीकांत त्यागी अपने बयान को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उनके बयान से लोगों में तरह तरह की चर्चा शुरू हो गई है। श्रीकांत त्यागी ने अपने बयान में कहा कि अब देश में रावण दहन नहीं होने दिया जाएगा। उन्होने कहा कि जिसने भी रावण दहन किया उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।

सहारनपुर से श्रीकांत त्यागी का बड़ा बयान सामने आया है। श्रीकांत त्यागी ने अपने बयान में कहा कि अब देश में रावण दहन नहीं होने दिया जाएगा। इसको लेकर रामलीला कमेटियों का पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद जिसने भी रावण दहन किया उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएँगे। श्रीकांत त्यागी ने कहा कि रावण ब्राह्मण थे, बुद्धिमान और ज्ञानी थे। उन्होने कहा कि रावण की जगह दुशासन और दुर्योधन पुतला दहन हो। नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता मामले के बाद श्रीकांत त्यागी चर्चा में आए थे। महिला से अभद्रता के मामले में फरार रहे श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी को यूपी पुलिस जगह-जगह दबिश के बाद श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई हुई थी। अथॉरिटी ने लंगड़ा त्यागी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर और हथौड़ा चलाया था।

11
1809 views