logo

*श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु* ★नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.....★ ◆【विशेष संवाददाता :व

*श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु*

★नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की.....★

◆【विशेष संवाददाता :विजय अवस्थी】◆

हरदोई। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा व्यास संतोष मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार व पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं।
भरखनी ब्लॉक के लखमापुर उमरिया मे चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग व उनके जन्म लेने के गूढ़ रहस्यों को कथा व्यास संतोष मिश्रा जी ने बेहद संजीदगी के साथ सुनाया। कथा प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। कथा का संगीतमयी वर्णन सुन श्रद्धालुगण झूमने लगे।
इस दौरान कथा कमेटी में अनुज बाजपेई, ध्रुव कुमार,पवन बाजपेयी, रविकांत ,सोनू बाजपेई ,अतुल बाजपेई ,शिवानंद बाजपेई,रावेंद्र (अनुज बाजपेयी)     (सूसू) दिनेश, प्रशांत, संजीव, सूरज, सतीश चन्द्र बाजपेई आदि भारी संख्या में भक्तगण लोग उपस्थिति रहे।

149
14664 views