logo

शराबी बेटे ने जलाया घर, पत्नी मां व बहनों को मारपीट कर भगाया। बेटे के आतंक से जवान बहने मां के साथ रिश्तेदारी मे लिए

शराबी बेटे ने जलाया घर, पत्नी मां व बहनों को मारपीट कर भगाया।

बेटे के आतंक से जवान बहने मां के साथ रिश्तेदारी मे लिए है शरण।

सीतापुर: योगी सरकार जहां भय मुक्त समाज की स्थापना कर रही है। वही एक मां अपने शराबी बेटे के आतंक से परेशान होकर जवान बेटियों के साथ दूसरे के घर मे शरणार्थी की जिंदगी गुजार रही। गर्भवती पत्नी डेढ़ साल के बच्चे के साथ पिता के घर मे हालत सामान्य होने का इंतजार कर रही है। वही पुलिस इसे हल्के में लेकर शायद किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है। रविवार को शराबी बेटे ने पिता द्वारा जमीन बेचकर पैसा न देने से नाराज होकर अपने ही घर मे आग लगा दी। जिससे सारा गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया लिया गया। शराबी की माँ ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एक सप्ताह पहले नशेड़ी लड़के ने अपनी पत्नी, मां व भाई बहनों को मार पीट कर घर से भगा दिया था। जिसकी तहरीर मां ने मानपुर पुलिस को दी थी। जिस पर पुलिस ने केवल 151की कार्यवाही कर औपचारिकता पूरी कर बैठ गई कोई ठोस कारवाई नही की थी। पुलिस की निष्क्रियता से मनबढ़ शराबी ने आज घर मे ही आग लगा दी। वही गर्भवती पत्नी, मां व जवान बहने रिश्तेदारी में उसके डर से रह रही हैं।

गेंदी पुर मजरा कल्यानपुर निवासी ग्वाल्हा देवी पत्नी राजा राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका बेटा कोमल उर्फ कौशलेंद्र यादव अत्यधिक शराब का सेवन करता है। नशे में वह काफी हिंसक हो जाता है। रविवार को उसने अपने पिता राजा राम को मारा -पीटा, उनसे जमीन बेचकर पैसा देने को कह रहा था। पैसे न मिलने पर उसने घर के अंदर पड़े छप्पर में आग लगा दी। जिससे अनाज, कपड़े आदि घर का सामान जल गया है। एक सप्ताह पहले उसने अपनी पत्नी वीनू जो कि गर्भवती है कि पिटाई कर दी थी। जिससे वह अपने मायके चली गई थी। ग्वाल्हा ने यह भी बताया कि मेरी दो शादी योग्य पुत्रियां है।जिनको लेकर मैं रिश्तेदारी में पड़ी हूं। सभी को मारपीट कर उसने घर से भगा दिया है। मानपुर पुलिस को पहली तहरीर 27 अगस्त को दी थी। जिस पर पुलिस ने कोई कारवाई नही की। जिससे कोमल के हौसले बुलंद हैं। आज उसने घर मे ही आग लगा दी। एस ओ अरविंद कुमार कटियार ने बताया मामला संज्ञान में है।आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

0
14635 views