logo

कानपुर का मोस्ट वांटेड अपराधी विकास दुबे उज्जैन पुलिस की गिरफ्त में महाकाल मंदिर में पकड़ा गया

उज्जैन। कानपुर शूटआउट के मोस्ट वॉन्टेड विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकाल मंदिर में मीडिया और पुलिस को बुलाकर सरेंडर किया है।
  
 बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने महाकालेश्वर मंदिर की पर्ची कटाई और इसके बाद खुद ही सरेंडर कर दिया। फिलहाल, उज्जैन पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने बाकायदा स्थानीय मीडिया को अपने समर्पण के बारे में सूचित कर दिया था।  इसके बाद उज्जैन के महाकाल थाने के पास उसने स्थानीय पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। पुलिस ने आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे महाकाल थाने में लेकर आई है। विकास दुबे के समर्पण की खबर के बाद यूपी एसटीएफ की टीम उज्जैन रवाना हो गई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र का कहना है कि, ‘अभी विकास दुबे मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। उसकी गिरफ्तारी कैसे हुई..? इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं है। मंदिर के अंदर से या बाहर से गिरफ्तारी को लेकर कहना भी ठीक नहीं है। उसने क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर दी थी। वारदात होने के बारे से ही हमने पुलिस को अलर्ट पर रखा था।’

147
14665 views