logo

नोनीहाट! निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद, प्रमुख ने बीईईओ को दिया कार्यवाही का निर्देश | सरैयाहाट प्रखंड के सुदूर ग्रा

नोनीहाट!
निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद, प्रमुख ने बीईईओ को दिया कार्यवाही का निर्देश |
सरैयाहाट प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक शिक्षा का हाल दयनीय होता जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय राजदाह है प्राथमिक शिक्षा की स्थिति कुछ और ही बयां करती है।
इसका खुलासा करते हुए नव नियुक्त प्रखंड प्रमुख ललिता मरांडी ने बताया कि वे सोमवार को क्षेत्र भ्रमण में निकले थे। इस दौरान करीब साढ़े बारह बजे दिन में वह गादीझोपा पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय राजदह पहुंचे। जिसे बंद पाया गया। स्कूल में न शिक्षक न ही बच्चे उपस्थित थे। वहां उपस्थित ग्रामीणों से प्रमुख श्रीमती मरांडी ने बंद स्कूल के बारे में जानकारी लेना चाहा तो ग्रामीणों ने बताया कि बहुत दिनों से विद्यालय बंद है। इस विद्यालय में एक शिक्षक प्रदीप कुमार यादव कार्यरत हैं। जो कभी कभी विद्यालय आते हैं। जानकारी के अनुसार पचास से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन है। जिसका भविष्य अधर पर लटका हुआ है।
इस मामले में बीईईओ अमिताभ झा ने बताया कि विद्यालय बंद की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच वे स्वयं कर प्रखंड प्रमुख का आरोप सही निकला तो विद्यालय के शिक्षक पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के ज्यादातर विद्यालय पदाधिकारियों की शिथिलता की वजह से समय से पूर्व ही बंद हो जाते हैं। क्योंकि प्रखंड स्तर के शिक्षा पदाधिकारी जांच के नाम पर सिर्फ कार्यलय में बैठकर खानापूर्ति करते हैं।

0
14635 views