नोनीहाट |
सडक दुर्घटना में एक महिला घायल |
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पातरी (नोनीहाट
नोनीहाट |
सडक दुर्घटना में एक महिला घायल |
दुमका-भागलपुर स्टेट हाईवे पर हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पातरी (नोनीहाट) के पास सर्विस रोड मे स्पीड ब्रेकर होने के कारण बाइक सवार एक पुरुष और महिला बाइक से गिर जाने की घटना प्रकाश में आई है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार किसान मंडल अपनी पत्नी पूनम देवी के साथ बासुकिनाथ धाम से पूजा कर कटिहार (बिहार) जा रहा था, उसी क्रम मे चंपातरी(नोनीहाट ) के समीप सर्विस रोड में स्पीड ब्रेकर रहने की वजह से बाइक सवार अपना संतुलन खो दिया और बाइक में पीछे बैठे पत्नी सडक पर गिर गई , पत्नी पूनम देवी को नींद लग रहा था जिससे उसके सर में गहरी चोट लग गई | घायलों की पहचान कटिहार बिहार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही हंसडीहा पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट भेज दिया गया |