logo

मेरठ में गैस सिलेंडर फटने से तीन मकान ध्वस्त, महिला की मौत, मलबे में कई लोग दबे मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र

मेरठ में गैस सिलेंडर फटने से तीन मकान ध्वस्त, महिला की मौत, मलबे में कई लोग दबे

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। रसोई गैस सिलेंडर फटने से पूरा मकान धराशाई हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी ध्वस्त हो गए। मकान के मलबे में कई लोग दबे हैं। तीन लोगों को निकाला गया है। इनमें एक महिला की मौत हो गई है। अपुष्ट सूत्र दो लोगों की मौत की बात कह रहे हैं। तीन मकानों में 10 से ज्यादा लोगों के दबने की आशंका है।

धमाके के कारण 3 मकान जमींदोज हो गए, जबकि आसपास के 6 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। धमाके के वक्त पूरा परिवार घर में मौजूद था। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके अब तक 3 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं। अभी भी कई बच्चे और अन्य लोग मलबे में दबे हैं और इन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसे के वक्त घर में करीब 10 लोग मौजूद थे। जिसमें 6 बच्चे भी हैं। धमाके की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर जेसीबी मशीन मंगवा कर ऑपरेशन चलाया जा रहा है ।अब तक पुलिस ने 3 लोगों को मलबे के ढेर से निकाल लिया है, जिसमें एक की मौत हो गई।

धमाका होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम बचाव और राहत में लगी है। कई टीमों को लगाया गया है। जेसीबी से मकान का लिंटर काटकर मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है।

कई थानों की पुलिस और दमकल विभाग की टीम लगी है। 2 बुलडोजर लगाकर मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार दो लोगों की मौत हो गई है।

81
14644 views